क्या अपच को ठीक किया जा सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 08:38

जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी और भारीपन महसूस होने लगता है। इसे ही अपच कहा जाता है। इस स्थिति का सामना सबको कभी न कभी करना पड़ता है। ऐसा ज्यादातर अधिक फैट वाली चीजें खाने से होता है।

बारिश के मौसम में चाय की चुस्कियों के साथ पकौड़े और समोसे का मजा काफूर हो जाता है अगर पेट खराब हो तो। अपच के लिए आमतौर पर आपके किचन में ही ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे अपच से आराम आसानी से मिल सकता है। इनका न तो कोई साइड इफेक्ट है और न ही डॉक्टर के कई चक्कर लगाने की जरूरत।


नींबू और अदरक
दो चम्मच नींबू के रस में अदरक का रस मिलाएं और इनसे गर्म पानी के साथ पी लें। हेवी डाइट लेने के बाद अगर आप ऐसा करेंगे तो खाना आसानी से पचेगा।

धनिया पाउडर के साथ छाछ
छाछ पेट को ठंडा रखता है और खाना पचाने में मदद करता है। इसमें एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं और भोजन के बाद लें। अपच नहीं होगा।

अजवायन या जीरा
एक चम्मच अजवायन या जीरे को काला नमक के साथ मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं। इससे लूज़ मोशन रुकेंगे और मतली नहीं आएगी।

ग्रीन टी
खाने के आधे घंटे बाद ग्रीन टी लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं और अपच दूर होता है।

अदरक
अदरक के कतरे को नमक लगाकर चूसें। इसके जूस से अपच की समस्या में आराम होता है और पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info